चूरू: आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के लिए एसपी ने सुभाष चौक तक किया पैदल मार्च
Churu, Churu | Nov 24, 2025 आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास सुदृढ़ करने तथा सुरक्षा व्यवस्था का प्रभावी करने के उद्देश्य से एसपी जय यादव ने सोमवार को शहर में पैदल मार्च किया। यह पैदल मार्च का गढ़ कोतवाली से हुआ, जो धर्म स्तूप, रेलवे स्टेशन, नई सड़क होते हुए सुभाष चौक तक जारी रहा। इस दौरान एसपी ने रास्ते में मिलने वाले आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्या भी सुनी।