हुज़ूर: बरखेड़ा पठानी में पानी की समस्या से गुस्साए लोगों ने वार्ड-56 कार्यालय के बाहर फोड़े मटके
Huzur, Bhopal | May 11, 2026 भोपाल के बरखेड़ा पठानी इलाके में पानी की समस्या को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नगर निगम के वार्ड-56 कार्यालय के बाहर स्थानीय रहवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली मटके फोड़कर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन साकेत नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में किया गया|