जगदलपुर: बस्तर की जनसमस्याओं पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री समीर खान का बड़ा हमला, सड़कों पर उतरेगी पार्टी
आम आदमी पार्टी, बस्तर जिला द्वारा आज जगदलपुर में आयोजित महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में बस्तर की ज्वलंत जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सह प्रभारी सौरभ झा व पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री एवं बस्तर ज़ोन प्रभारी समीर खान ने कहा कि बस्तर की जनता आज बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, सहित विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है।