छतरपुर: ग्राम ढडारी के पास ट्रेन से धक्का देकर युवक को गिराया, गंभीर हालत में ज़िला अस्पताल में भर्ती
शाहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुर निवासी 21 वर्षीय युवक गुलाब अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय हुई जब वह छतरपुर से दिल्ली जाने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था।घायल युवक के पिता चतरा अहिरवार ने बताया कि उनका बेटा कल शाम करीब 7 बजे छतरपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठा था।जिसके बाद युवक को आज 04 अप्रैल सुबह करीब 9:00 बजे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती है।