रॉबर्ट्सगंज: कर्मा पुलिस ने गुंडा एक्ट के अभियुक्त को किया जिला बदर
सोनभद्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में करमा थाना पुलिस ने एक गुंडा एक्ट के अभियुक्त के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई हुई,अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) के आदेश के क्रम मे कार्रवाई हुई