पिंड्रा: वाराणसी के साधोगंज में अंबेडकर प्रतिमा पर विवाद, सरकारी जमीन पर प्रतिमा की स्थापना की मांग पर ग्रामीण अड़े
वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के साधोगंज में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा की स्थापना को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। ग्रामीण उसे स्थान पर प्रतिमा स्थापित करने पर अड़े हैं। जिसे वह सरकारी जमीन बता रहे हैं उनका तर्क है कि जब इस जमीन पर बिना अनुमति मंदिर और कच्चे मकान बनाए जा सकते हैं तो प्रतिमा भी स्थापित हो सकती है।