सबलगढ़: बारिश में डूबा शहर, जनता परेशान; 62वें दिन भी जारी रहा जनहित सत्याग्रह
सबलगढ़। नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में जनहित, पारदर्शिता एवं नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर पार्षदों का जनहित सत्याग्रह लगातार 62वें दिन भी जारी रहा। सुबह से हो रही लगातार बारिश के बावजूद पार्षद निर्धारित समय पर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे, लेकिन उनका कहना है कि कार्यालय में कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं मिला।