*आयुक्त कार्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण, आयुक्त अखिलेश सिंह ने कहा- पौधे लगाना ही नहीं, 5 साल तक उनकी देखभाल भी जरूरी*
*बस्ती उत्तर प्रदेश 12 जुलाई 2026.*
*बस्ती।* पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के संकल्प के साथ रविवार को आयुक्त कार्यालय, बस्ती मण्डल परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने की।
इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक सुरेन्द्र प्रसाद यादव, अपर आयुक्त प्रशासन मनोज कुमार तिवारी, संयुक्त विकास आयुक्त निर्मल कुमार द्विवेदी तथा डीएफओ डॉ. शिरीन* ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
*आयुक्त ने दिए 5 साल तक देखभाल के निर्देश*
आयुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि *"वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण एवं जल संरक्षण के साथ-साथ भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है।"* उन्होंने कहा कि अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे। प्रत्येक रोपित पौधे के संरक्षण और संवर्धन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अगले *5 से 6 वर्षों तक रोपित पौधों की विशेष सुरक्षा और नियमित देखभाल* सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में *प्रभारी प्रशासनिक अधिकारी/न्याय सहायक रमेश चन्द्र कन्नौजिया, व्यैक्तिक सहायक बजरंग बली पाण्डेय, नाजिर अनुपम चौधरी, शैलेश कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, राजेश रसाल, शलभ श्रीवास्तव, अमित कुमार उपाध्याय, संदीप यादव, पवन यादव, संजय कुमार श्रीवास्तव, आफताब अहमद, शमीम अहमद, सौरभ कुमार* सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
आयुक्त ने कहा कि यदि हर अधिकारी-कर्मचारी एक-एक पौधा लगाकर उसकी जिम्मेदारी ले, तो बस्ती मण्डल को हरा-भरा बनाने के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
Akhilesh Singh IAS
*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jul 12, 2026