छतरपुर: फौलादी कलम में किराए के कमरे पर हंगामा, 2 युवक और 3 लड़कियों को लेकर विवाद, पुलिस जांच में जुटी
सोमवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित फौलादी कलम में किराए से रह रहे एक युवक के कमरे में उसके दोस्त और तीन लड़कियों के पहुंचने पर विवाद की स्थिति बन गई। मामले की सूचना मकान मालिक ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को पूछताछ के लिए सिटी कोतवाली थाना लाया गया।