जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिस ने छापेमारी कर शराब का सेवन कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों की विधिवत गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।