कोंडागांव: फसल नुकसान के सदमे में किसान ने पीया जहर, जंगल में मिला शव, फरसगांव पुलिस ने किया मर्ग कायम
फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुरी के जंगल में एक किसान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान केशव हलधर(65) निवासी जुगानी कैंप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खेत में आग लगने से फसल और ड्रिप पाइप को नुकसान पहुंचा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।सोमवार सुबह किसान का शव जंगल में मिला, जिसके पास से जहर का डिब्बा भी बरामद हुआ हैं।