मधेपुरा: तुनियाही में कार से 806 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
मधेपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने तुनियाही वार्ड चार स्थित में एक घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर विधिवत छापेमारी की, जहां आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।