जहानाबाद: दक्षिणी पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल
जहानाबाद के दक्षिणी पेट्रोल पंप के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक युवक पेट्रोल भराकर निकल रहा था, तभी सामने से आ रही तीन सवार युवकों की बाइक ने धक्का मार दिया। हादसे में सारिक आलम समेत दूसरी बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।