कोल: तहसील तिराहे पर जाम में फंसी एम्बुलेंस, रास्ता न मिलने पर तड़पता रहा मरीज
Koil, Aligarh | Feb 13, 2025 तहसील तिराहे पर गुरुवार को भीषण जाम लग गया। इस जाम में मरीज को ले जा रही एक एंबुलेंस जाम में फस गई। एंबुलेंस का चालक लगातार हूटर बजता रहा लेकिन एंबुलेंस को रास्ता नहीं मिल पाया। इस दौरान एम्बुलेंस में लेटा हुआ मरीज तड़पता रहा। इस दौरान पुलिस भी मौके से नदारद नजर आई है।