पंचकूला: पिंजौर में तीन चोरों ने दिया घर में चोरी की वारदात को अंजाम, जाते हुए 3 चोर सीसीटीवी में कैद हुए चोर
पिंजौर में एक घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता योद्धा सिंह ने बताया की में घर का ताला लगाकर शिमला गया था पीछे से घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। घर से विदेशी मुद्रा, देशी मुद्रा 8000, मोबाइल फोन, स्पीकर चोरी किया गया हैं।