बांसवाड़ा: पुलिस लाइन में एसपी सुधीर जोशी ने लंबित मामलों की अपराध बैठक ली, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
एसपी ने “ऑपरेशन म्यूल हंटर” एवं “ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2” के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए हार्डकोर अपराधियों, स्थाई वारंटियों और ईनामी बदमाशों की गिरफ्तारी तेज करने पर जोर दिया। साथ ही अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा कर कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए।