शिवहर: नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश से बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि शुरू, प्रशासन अलर्ट: एसडीएम अविनाश कुणाल
एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि कल से नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आज सुबह से बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गया है. उन्होंने बताया कि जलस्तर में वृद्धि शुरू होने के साथ ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गई है. बागमती नदी के डुब्बा धार खतरे का निशान 61.28m है. जो सुबह 09 बजे जलस्तर 60.40m पर पहुंच गया है. जलस्तर पर निगरानी रखी जा रही है।