चूरू: पारख बालिका स्कूल के पास एम्बुलेंस ड्राइवर पर सांड ने किया हमला, गंभीर हालत में किया गया रेफर
Churu, Churu | Sep 6, 2026 चूरू शहर की पारख बालिका स्कूल के पास बीती रात सांड ने बाइक सवार एम्बुलेंस ड्राइवर मोहम्मद सलीम पर हमला कर दिया। हादसे में सलीम के सिर में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने घायल को तत्काल राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया।