हज़ारीबाग: हजारीबाग में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 25 ग्राम मादक पदार्थ के साथ 3 गिरफ्तार भेजे गए न्यायिक हिरासत में
हजारीबाग पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कटकमसांडी थाना क्षेत्र से 25 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी अभियान अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने डांढ़ गांव में छापेमारी की।कार्रवाई के दौरान मो. रिजवान और मो. रफीक के पास से करीब 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।