हज़ारीबाग: स्वर्णकार समाज की बेटियों ने डॉक्टर-इंजीनियर बनकर रचा इतिहास, बढ़ाया मान
हजारीबाग में कान्यकुब्ज स्वर्णकार महासंघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में समाज की बेटियों ने अपनी सफलता से सबका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। ज्योति सोनी को डॉक्टर और अंशु कुमारी को इंजीनियर बनने पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विजय कुमार ने बेटियों को समाज की प्रेरणा बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।