बसेड़ी: एसडीएम ने राजस्थान उत्तरप्रदेश सीमा पर स्थित सिहोली स्थैतिक निगरानी दल चेक पोस्ट का किया निरीक्षण
Baseri, Dholpur | Mar 29, 2024 बसेड़ी। लोकसभा चुनावों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बीटी एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार बसेड़ी एसडीएम दिनेश शर्मा ने स्थैतिक निगरानी दल चैक पोस्ट पर कैमरे लगवाए गए। इस दौरान एसडीएम शर्मा ने राजस्थान उत्तरप्रदेश सीमा पर स्थित सिहोली स्थैतिक निगरानी दल चेक पोस्ट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।