लखीसराय: लहुआरा गांव से मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के लिए भेजा गया
हलसी थाना के पुलिस ने लहुआरा गांव से मारपीट के एक मामले में इसी गांव के रहने वाले बटोरज यादव के पुत्र आरोपी समजम कुमार को गिरफ्तार किया है. जिसे शुक्रवार के अपराह्न 2:30 पर हलसी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेज दिया गया. मारपीट को लेकर कृष्णदेव यादव द्वारा हलसी थाना में कांड संख्या 58/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें 7 लोग आरोपित हैं.