लखीसराय: जिले के प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में डिप्टी सीएम ने आयोजित किया होली मिलन समारोह
जिले के सुप्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर परिषद में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंहा के द्वारा शुक्रवार की दोपहर 12:30 पर होली मिलन समारोह आयोजित की गई। होली मिलन समारोह के आयोजन को लेकर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंहा के द्वारा फूलों एवं गुलाल से होली मनाई गई इस दौरान एनडीए घटक दलों के सभी जिला अध्यक्ष एवं भाजपा पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।