रीठी: वनरक्षक हरिकेश गुर्जर को श्रद्धांजलि, रीठी वन परिक्षेत्र कार्यालय में शोक सभा आयोजित
Rithi, Katni | Apr 14, 2026 वन परिक्षेत्र कार्यालय रीठी में शोक सभा का आयोजन किया गया यह शोक सभा हाल ही में शहीद हुए वनरक्षक हरिकेश गुर्जर की स्मृति में आयोजित की गई, जिन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया कार्यक्रम की शुरुआत दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई।