कन्नौज: जलालाबाद में भैंस चोर गिरोह के खिलाफ 6 नामजद और 2 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के जलालाबाद गांव का है जहां पर भैंस चुराकर भाग रहे चोरों के एक साथी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। लोगों को युवक को पुलिस के हवाले कर दिया और एप्लिकेशन देकर 6 नामजद और 2 अज्ञात चोर गिरोह के सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। चोर को रंगे हाथों ग्रामीणों ने खेत पर दौड़ाकर पकड़ा था।