अंबाह: सब्जी मंडी रोड पर सड़क निर्माण की तैयारी, खुदाई मशीन से हटाए अतिक्रमण
Ambah, Morena | Sep 30, 2026 अंबाह। सब्जी मंडी रोड पर प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर नगर पालिका ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। CMO शारिब कौसर के निर्देशन में जेसीबी से सड़क किनारे रखे सामान व अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के दौरान उपयंत्री KK दीक्षित, सफाई पर्यवेक्षक रोहित कुमार सहित नगर पालिका अमला मौजूद रहा। पालिका के अनुसार अतिक्रमण हटने से सड़क निर्माण का रास्ता साफ हुआ।