गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने ताराटांड़ थाना क्षेत्र के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से किया संवाद
Gandey, Giridih | May 30, 2026
गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने आज शाम 5 बजे के आसपास ताराटांड़ थाना क्षेत्र के जबरदहा और पंडरी गांव का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। एसपी ने कहा कि प्राप्त समस्याओं का निराकरण संबंधित विभागों एवं उचित प्लेटफॉर्म के माध्यम से कराया जाएगा।