परिहार: जानलेवा हमले के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
बेला थाना पुलिस ने जानलेवा हमला मामले में कार्रवाई करते हुए बारा गांव निवासी मोहम्मद वकील अहमद को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि 13 मई की सुबह मोहम्मद शकील अपने घर की मरम्मत करा रहे थे, तभी आरोपियों ने हथियार लेकर हमला कर दिया। घटना में शकील, उनकी पत्नी शकीला खातून तथा पुत्र गुलाम साबिर और गुलाम मोहिद्दीन गंभीर रूप