बहराइच: बड़ी हाट के पास संविदा लाइनमैन की करंट की चपेट में आकर मौत,पुलिस जाच में जुटी
कोतवाली नगर के मकबरा चौराहा बड़ी हाट के पास घर की लाइन ठीक करने गए संविदा लाइनमैन करंट की चपेट में आकर अचेत हो गया। वहां मौजूद लोग आननफानन उसे लेकर मेडिकल काॅलेज पहुंचे। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं लाइनमैन के मौत की सूचना मिलने पर भारी संख्या में बिजली विभाग के कर्मचारी पहुंचे।