गुना नगर: ऑनलाइन आईपीएल सटोरियों का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त, लग्जरी कार के साथ आरोपी गिरफ्तार: एसपी का खुलासा
आईपीएल के दौरान गुना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धरनावदा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन सट्टा चला रहे तीन आरोपियों को लग्जरी थार गाड़ी से गिरफ्तार किया। गिरोह का मुख्य सरगना जिला बदर होने के बावजूद शहर में छिपकर सट्टा संचालित कर रहा था। आरोपी को “टीआई” नाम से जाना जाता था। इस कार्रवाई से पुलिस ने सट्टा कारोबार पर सख्त संदेश दिया है।