कोंडागांव: कांग्रेस ने कोंडागांव में बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर के खिलाफ की प्रेसवार्ता, BJP सरकार पर लूटने का आरोप
जिला कांग्रेस कमेटी ने आज गुरुवार को दोपहर 1 बजे कांग्रेस भवन कोण्डागांव में आयोजित प्रेसवार्ता में बिजली दर वृद्धि और स्मार्ट मीटर व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने आरोप लगाया कि सरकार ने घरेलू, गैर-घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं की बिजली दरों में बढ़ोतरी कर आम जनता और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।