किशनगंज: तिरंगा हाथों में लेकर बच्चों ने मुख्य मार्गों से किया मार्च, गूंजे देशभक्ति के नारे
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को कस्बाथाना में स्कूली बच्चों ने तिरंगा रैली निकाली। रोजगार सहायक तुलसीराम शर्मा के नेतृत्व में निकली रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। इससे कस्बे का माहौल देशभक्तिमय हो गया।