हज़ारीबाग: स्वीप कार्यक्रम के अंर्तगत 20 मार्च को कर्जन ग्राउंड में इलेक्शन थीम पर आधारित फूड फेस्टिवल का किया जाएगा आयोजन
लोकसभा चुनाव 2024 में बढ़चढ़ कर जन भागीदारी हो इसी को लेकर जिला प्रशासन हजारीबाग द्वारा स्वीप कोषांग के माध्यम से कई गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इन गतिविधियों द्वारा मतदाताओं के बीच मतदान के महत्व और उनके अधिकारों की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में 20 मार्च को जिला स्तर पर स्वीप कार्यक्रम के अंर्तगत इलेक्शन फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है।