आगरा: फ्लिपकार्ट कंपनी के चोरी किए गए पार्सल खरीदने वाले अभियुक्त को अंबेडकर पुल के पास से दबोचा गया
थाना छत्ता पुलिस ने फ्लिपकार्ट के चोरी हुए पार्सल खरीदने वाले आरोपी हेमेन्द्र को छह घंटे में गिरफ्तार कर 152 जोड़ी जूते बरामद किए। शिकायत में सामने आया था कि फ्लिपकार्ट के कुछ कर्मचारी पार्सल चोरी कर बेच रहे हैं। आरोपी ने कबूला कि वह कई कर्मचारियों से चोरी का माल खरीदता था। पुलिस अब बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।