Follow... कोटा से सांवलियाजी के दर्शन के लिए निकले नवविवाहित दंपती की खुशियां सड़क हादसे में बिखर गईं।
कोटा-उदयपुर हाईवे पर सड़क पर पड़ी ईंट से बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे पीछे बैठी 26 वर्षीय भगवती सिर के बल सड़क पर गिर गईं। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भगवती की शादी महज दो महीने पहले ही हुई थी। डाबी थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया
Sangod, Kota | Jul 11, 2026