नोहर: नोहर में श्रीराम नवयुवक विजय नाट्य परिषद द्वारा ऐतिहासिक श्री बाड़ी वाली रामलीला के लिए ध्वज पूजन
नोहर|श्रीराम नवयुवक विजय नाट्य परिषद के तत्वावधान में मंचित होने वाली ऐतिहासिक श्री बाड़ी वाली रामलीला के लिए शनिवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेठ ईशरदास थिरानी रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पंडित बजरंग लाल शास्त्री ने पूरी विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ ध्वज पूजन करवाया। वैदिक मंत्रों के बीच भगवान श्रीराम के जयकारों के सात आयोजन