खुरई: खजरा हरचंद गांव में खदान में डूबे शंकर रैकवार का शव 56 घंटों बाद निकला
Khurai, Sagar | Nov 13, 2024 खुरई के खजरा हरचंद गांव में क्रेशर की खदान में सोमवार को डूबे व्यक्ति का शव बुधवार की दोपहर लगभग दो बजे 56 घंटों बाद निकला। एसडीआरएफ टीम और स्थानीय लोगों ने निकाला शव। दरअसल मृतक शंकर रैकवार सोमवार को डूब गया था। मंगलवार को तलाश करने पर नहीं मिला तो बुधवार को एसडीआरएफ टीम ने स्पेशल कैमरों से तलाश किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया