चकरनगर: भरेह इलाके में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंचतत्व में विलीन, अंतिम सलामी के साथ विदा
तहसील क्षेत्र चकरनगर के गांव गढ़ाकास्दा निवासी स्वतंत्रता सेनानी जंडेल सिंह गौर बीमारी के चलते सोमवार रात्रि समय शहीद हो गए। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे शहीद के गांव पहुंचे एसडीएम ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया व पुलिस क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने पुष्पा अर्जित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जिला से पहुंची पुलिस टीम के द्वारा शहीद को अंतिम सलामी दी गई।