मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने एक देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने एक देसी कट्टा व एक कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम बरदाहा से पुलिस ने अभियुक्त राजा कुमार पिता राजू राय साकिन झिटकहिया थाना मुफ्फसिल जिला पूर्वी चंपारण को देसी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त मामले को लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुटी है। जानकारी शुक्रवार को 11:30 बजे मिली।