घाघरा: सलगी भुढ़िया टोली गांव में बज्रपात से एक किसान के 2 मवेशी की हुई मौत,पीड़ित किसान ने अंचल प्रशासन से मुआवजा का किया मांग
Ghaghra, Gumla | Jul 4, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के सलगी भुढ़िया टोली गांव में बारिश के साथ हुए वज्रपात से किसान रामस्वरूप उरांव के दो मवेशी की मौत घटनास्थल पर हो गई।इस बाबत पीड़ित किसान ने बताया कि घर के समीप पेड़ के पास दोनों मवेशी बारिश से बचाओ को लेकर खड़े थे।इसी क्रम में अचानक हुए वज्रपात से दोनों मवेशी की घटनास्थल पर मौत हो गई।पीड़ित किसान ने अंचल प्रशासन से मुआवजा का मांग किया है