मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप शासन की योजनाओं का लाभ समय पर और सहजता से आम नागरिकों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार लोगों के लिए राहत और विश्वास का माध्यम साबित हुआ है। जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम मुलमुला निवासी श्रीमती अंजनी साहू की समस्या का त्वरित समाधान इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण है।