#bundi
एंकर poइंद्रगढ़ स्थित प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर में दर्शन करने पहुंचे भाई-बहन से मारपीट
सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
खिलौने खरीदने के दौरान हुए विवाद के बाद दुकानदार और साथियों पर मारपीट का आरोप।
घटना का वीडियो सामने आने के बाद इंद्रगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जांच जारी।
वीओ
हिंडोली । बूंदी जिले के इंद्रगढ़ स्थित प्रसिद्ध बिजासन माता मंदिर में दर्शन करने आए भाई-बहन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। खिलौने खरीदने के दौरान हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 20 जुलाई की बताई जा रही है। कोटा जिले के अयाना क्षेत्र से आए भाई-बहन बिजासन माता मंदिर में दर्शन और सामूहिक रसोई कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान खिलौने खरीदते समय दुकानदार से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटनाक्रम को किसी में मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया ।
आरोप है कि दुकानदार और उसके साथियों ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन के साथ भी मारपीट की गई। घटना से मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
पीड़िता हेमलता बैरवा की शिकायत पर इंद्रगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी । पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल करवाया और कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच एएसआई विजेंद्र सिंह कर रहे हैं।
Tonk, Tonk | Jul 23, 2026