जलेसर: भैंस चोरी की घटना से आक्रोशित नगला गरीबा के ग्रामीण पहुंचे अवागढ थाना।
Jalesar, Etah | Feb 1, 2024 अवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नगला गरबा में बीते बुधवार की रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा भैंस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके खुलासे की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अवागढ़ थाना पर पहुंच गए। और विरोध प्रदर्शन करते हुए अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करने के साथ ही भैंसों की बारामदगी की पुलिस से गुहार लगाई।