जलेसर: तेंदुआ होने की सूचना पर खटौटा सहित आधा दर्जन गांवों में वन विभाग की टीम ने दी दस्तक
Jalesar, Etah | Jan 31, 2024 अवागढ़ थाना क्षेत्र के खटौटा सहित आधा दर्जन गांवों में वन विभाग की टीम के द्वारा तेंदुआ मिलने की सूचना को देखते हुए सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें जलेसर रेंज के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र में जाकर तेंदुए की तलाश की गई। इसके संबंध में डिप्टी रेंजर जलेसर रेंज ने बताया कि कोई सफलता हासिल नहीं हुई है लेकिन लगातार तलाश जारी रखी जाएगी।