जलेसर: चुरथरा चौराहे के पास से ₹25 हजार के इनामिया वांछित आरोपी को अवागढ़ पुलिस ने हत्या और चोरी के मामले में किया गिरफ्तार
Jalesar, Etah | Jan 31, 2024 ₹25000 के इनामिया वांछित आरोपी को अवागढ़ पुलिस ने चुरथरा चौराहे के पास से हत्या और चोरी के मामले में तमंचा, कारतूस और चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने इस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अवागढ़ पुलिस को निर्देश दिए थे। इसके बाद इस आरोपी की गिरफ्तारी को अंजाम दिया गया।