जलेसर: पायंदापुर गौशाला का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण।
Jalesar, Etah | Jan 30, 2024 जलेसर ब्लॉक क्षेत्र के पयंदापुर गौशाला का खंड विकास अधिकारी एवं पशु चिकित्सा अधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया। जहां पर गौशाला में साफ सफाई के साथ ही चारे -पानी की व्यवस्था देखकर प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा संतुष्टि जाहिर की गई। वहीं ठंड से बचाव के लिए भी पर्याप्त इंतजाम दिखे।ग्राम प्रधान व ग्राम विकास अधिकारी भी मौजूद रहे।