कोंडागांव: फरसगांव नगर के पेट्रोल पंप के पास मिली अज्ञात लाश, फरसगांव पुलिस जांच में जुटी
फरसगांव नगर के पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव थाना पुलिस सुबह करीब 10:30 बजे मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।प्राथमिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वह शर्ट और लूंगी पहने हुए था। मौके की स्थिति को देखते हुए आशंका जताई जा रही है।