शाहजहांपुर: पुरानी मुकदमेबाजी में युवक को गोली मारने का आरोप, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी
शाहजहांपुर। कांट थाना क्षेत्र के ग्राम अर्थुआ में रात के समय हरिओम सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके भाई जगतपाल सिंह के अनुसार, हरिओम बाथरूम जाने के लिए घर से बाहर रास्ते पर गए थे। इसी दौरान दो फायर की आवाज सुनाई दी। परिजन बाहर पहुंचे तो हरिओम जमीन पर घायल अवस्था में पड़े थे।