मिर्ज़ापुर: सबरी निवासी महिलाओं ने कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा ज्ञापन, लेखपाल पर सही तरीके से नापी न करने का मामला
कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी मोहल्ले की रहने वाली महिलाओं ने बुधवार की दोपहर 1:00 बजे कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा। पीड़ितों ने कहा कि उन्हें केवल ₹6 लाख मिल रहा है और घर से निकाला जा रहा है। लेखपाल द्वारा सही तरीके से नापी नहीं की गई है। रेलवे में उनकी जमीन जा रही है। डीएम प्रियंका निरंजन से न्याय की गुहार लगाई।