जगदलपुर: बस्तर महाराजा के विवाह में शामिल होकर विशेष विमान से वापस लौटी बारात, महापौर संजय पांडे ने कहा- शानदार अनुभव
नागौद में बस्तर महाराजा कमलचंद्र भंजदेव और राजकुमारी भुवनेश्वरी देवी के विवाह सम्पन्न होने के बाद शुक्रवार शाम 4 बजे बारात विशेष विमान से वापस जगदलपुर लौट आई है। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में महापौर संजय पांडे ने शाही विवाह में शामिल होने के अनुभव साझा किए।